कानपुर (Kanpur ) के सिविल लाइंस स्थित सिविल लाइन स्थित दयानंद पीजी गर्ल्स कालेज( Dayanand Girls PG College ) में सोमवार को चौथी मंजिल से बीए की छात्रा अदीबा( Adeeba ) (20) ने कॉलेज की चौथी मंजिल छलांग लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली। पुलिस की अब तक की जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भी हादसा या साजिश के बिंदु पर भी तफ्तीश जारी है। पुलिस छात्रा का मोबाइल एनलॉक करने की तैयारी में है ताकि वारदात की वजह पता चल सके।
मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड स्थित मछलीटोला निवासी इशहाक अहमद की बिसातखाना में कास्मेटिक की दुकान है। इनकी 20 वर्षीय बेटी अदीबा दयानंद पीजी गर्ल्स कालेज ( Dayanand Girls PG College ) में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थीं। कालेज में आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को अदीबा भी कालेज के न्यू कैंपस में परीक्षा दे रही थीं। शिक्षिकाओं के मुताबिक अचानक वह परीक्षा छोड़कर चली गई। कुछ देर बाद दोपहर करीब पौने बारह बजे तेज आवाज के साथ किसी के नीचे गिरने की आवाज आई। अदीबा जमीन पर रक्तरंजित पड़ी हुई थीं। सिर से खून बह रहा था। उन्हें हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। अदीबा के पिता व भाई भी मौके पर पहुंचे। उधर, ग्वालटोली पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए। शाम करीब साढ़े पांच बजे अदीबा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन व छात्रा के दोस्तों व अन्य छात्राओं से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।
कानपुर ( Kanpur ) पुलिस एसीपी की ने बताया कि जहां से छात्रा कूदी है वहीं पर उसका बैग और सैंडल पड़ी मिली है। बैग में उसका मोबाइल भी था। पुलिस ने सभी चीजें को कब्जे में ले लिया है। एसीपी का कहना है कि कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए जा रहे हैं, जिससे पुख्ता साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। हालांकि बैग और सैंडल मिलने से पुलिस को शक है कि छात्रा ने खुदकुशी करने से पहले ये सामान यहीं रख दिए होंगे। अदीबा दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। अन्य बहनों की शादी हो चुकी है।
दयानंद पीजी गर्ल्स कालेज( Dayanand Girls PG College ) की प्राचार्य डॉ. सुनंदा दुबे ने बताया कि अपनी गाड़ी से ले जाकर छात्रा को एलएलआर हास्पिटल (हैलट) में भर्ती कराया था। कालेज प्रशासन को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि अदीबा के साथ क्या हुआ। पुलिस जो भी जानकारी मांग रही है, उन्हें दिया जा रहा है।
पिता इशहाक और भाई उवैश ने बताया कि अदीबा सुबह 10 बजे परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। बेटी किसी बात को लेकर परेशान भी नहीं थी, इसलिए आत्महत्या की संभावना गले नहीं उतर रही।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा