वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र ( Ajay Kumar Mishra )को मंगलवार को उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) का महाधिवक्ता नियुक्त किये जाने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी।उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को लोकभवन में पत्रकारों को यह जानकारी दी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट तक वकालत का लम्बा अनुभव रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ( Ajay Kumar Mishra ) को उत्तर प्रदेश सरकार ने महाधिवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि मिश्र ने वर्ष 1981 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वे विगत 10 वर्षों से सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। वे वर्ष 1995 में प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रदेश के अपर महाधिवक्ता थे।
मिश्र को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। गौरतलब है कि राघवेंद्र सिंह ने करीब एक माह पहले प्रदेश के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने गत दिनों राज्य सरकार को 16 मई तक नये महाधिवक्ता की नियुक्ति करने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर यह आदेश पारित किया था।
अदालत ने यह टिप्पणी की थी कि किसी सरकार की पहली कैबिनेट (मंत्रिमंडल) का निर्णय महाधिवक्ता की नियुक्ति करना होता था, किंतु सरकार इसमें विफल रही।
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ( Ajay Kumar Mishra )के बड़े भाई अश्वनी कुमार मिश्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायामूर्ति हैं। मूलत: देवरिया के अजय कुमार मिश्रा कई दशक से प्रयागराज में निवास कर रहे हैं। फिलहाल उनका निवास गौतमबुद्ध नगर में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?