जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag ) मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार और उसका साथी मारा गया है। निसार का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। निसान स्थानीय युवाओं को लालच देकर आतंकवाद की ओर ले जाता था। वह कई आतंकी हमलों को अंजाम देने और साजिश रचने में शामिल रहा है। अनंतनाग में जारी मुठभेड़ को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
जानकारी के अनुसार,अनंतनाग (Anantnag ) के डुरू इलाके के करीरी में पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके उपरांत पुलिस ने सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल के जवानों संग डुरू में तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। शुरूआत में सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ समय के उपरांत सुरक्षाबलों ने लाउड स्पीकर के माध्यम से आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया और फायरिंग जारी रखी।
इसी बीच पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को फिलहाल अभी तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। जल्द ही अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर ट्वीट करते हुए इस मुठभेड़ की जानकारी साझा की है।
कश्मीर आईजी विजय कुमार ने अनंतनाग (Anantnag ) मुठभेड़ के बारे में बताया, ‘लश्कर के दो आतंकी अब तक मारे जा चुके हैं। तीसरे को घेर लिया गया है। तलाशी जारी है। आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ के दो पहलू हैं। पहला- यह वही ग्रुप है जो वटनाड एनकाउंटर से बच निकला था जिसमें हमने एक जवान को खोया था। दूसरा, मुठभेड़ स्थल नैशनल हाइवे से बहुत करीब है और धार्मिक यात्रा के मद्देनजर खतरा था।’
#AnantnagEncounterUpdate: 01 more #terrorist killed (Total 02). #Operation in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/KybJANrfY6
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?