जयपुर ( Jaipur ) के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर( Govind Dev ji temple) के महंत अंजन कुमार गोस्वामी की बहू निवेदिता (35) की लाश मंगलवार को फंदे से लटकी मिली। परिवार दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचा तो घटना का पता चला। परिवार वाले गणगौरी हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। मामला माणक चौक थाना क्षेत्र का है।
जयपुर ( Jaipur ) पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह गोविंद देव जी मंदिर( Govind Dev ji temple) के महंत और खवास जी के रास्ते निवासी अंजन कुमार गोस्वामी और उनके बेटे मानस गोस्वामी पूजा करने मंदिर गए हुए थे। सुबह करीब 6 बजे महंत के घर सफाई करने वाली ज्योत्सना पहुंची। निवेदिता का कमरा अंदर से बंद था। सफाई वाली महिला ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। महिला को शक हुआ। घर की दूसरी नौकरानी सुलेखा को बुलाया। उसने खिड़की से झांककर देखा तो निवेदिता फंदे से लटकी थी।
नौकरानी ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसी दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे। फांसी के फंदे से उतारकर परिजन निवेदिता को जयपुर के गणगौर अस्पताल लेकर गए थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महंत और उनके बेटे को भी सूचना दी गई। वे भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जयपुर ( Jaipur ) के डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया की निवेदिता के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। अब पुलिस निवेदिता के परिजनों का इंतजार कर रही है। बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम होगा। की
निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पुलिस ने फांसी वाले कमरे को सील कर दिया है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि घर में तीन ही सदस्य रहते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?