हरियाणा (Haryana ) के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला( Om Prakash Chautala )ने 87 साल की उम्र में 10वीं के बाद अब 12वीं भी पास कर ली है, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने चौटाला को मार्कशीट सौंपी है।इस उम्र में चौटाला की कोशिश देखकर फिल्म ‘दसवीं’ ऐक्टर अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है। बता दें कि इनकी फिल्म ‘दसवीं’ की कहानी भी एक ऐसे ही नेता की कहानी है जो जेल में 10वीं की परीक्षा में बैठता है।
ओम प्रकाश चौटाला( Om Prakash Chautala ) ने ये साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। चौटाला ने 87 साल की उम्र में दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट हरियाणा बोर्ड से प्राप्त कर ली है। चौटाला महाराणा प्रताप की 428वीं जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। जहां पर हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों ने सम्मान के साथ चौटाला को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट सौंपी।पूर्व सीएम चौटाला ने मीडिया से कहा मैं छात्र हूं और इस पर कोई टिप्पणी नहीं,इसके साथ ही उन्होंने किसी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दिया।
असल साल 2019 में चौटाला ने 10वीं का पेपर दिया था किसी कारण से वो अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी का रिजल्ट न आने के कारण हरियाणा बोर्ड ने उनका 12वीं का भी रिजल्ट रोक दिया था। उसके बाद अगस्त 2021 में उन्होनें अंग्रजी का पेपर दिया और 88 नंबर हासिल किए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला ( Om Prakash Chautala )पर आधारित एक फिल्म भी बनी है जो 7 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी। दसवीं फिल्म में अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan )और निम्रत कौर हैं। चौटाला पर आधारित ये फिल्म एक भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में सजा काटने के दौरान बनी है। सजा काटने के दौरान अपनी 10वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
दोनों कलाकारों ने चौटाला को ट्विटर पर बधाई दी। अभिषेक बच्चन ने लिखा, “बधाई !!! # दासवी,” जबकि निम्रत कौर ने कहा: “अद्भुत !! उम्र सही में केवल एक नंबर है।”
फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘दसवीं’ में मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी (अभिषेक बच्चन) की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्टाचार के बाद जेल चला जाता है। वहां उसके तौर-तरीके से सभी उसपर हंसते हैं और उसे गंवार भी कहने लगते हैं। ये बात गंगाराम को बुरी लगती है, जिसके बाद दसवीं की परीक्षा देने की ठान लेता है। अब गंगाराम किन चुनौतियों के बीच अपनी ‘दसवीं’ की परीक्षा देगा, ये फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म में निम्रत कौर अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं और यामी गौतम पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आईं।बता दें कि अभिषेक बच्चन की ‘दसवीं’ पिछले महीने नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज़ हुई थी।
Badhai!!! #Dasvi https://t.co/ATarQf0AfD
— Abhishek ???????? (@juniorbachchan) May 10, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत