झारखंड की खान एवं उद्योग विभाग सचिव आईएएस पूजा सिंघल ( Pooja Singhal) को प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह गिरफ्तारी खूंटी में मनरेगा निधि के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की है। पूजा सिंघल को दो दिनों की पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की 2000-बैच की अधिकारी पूजा सिंघल( Pooja Singhal)को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की प्रासंगिक धाराओं के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, सिंघल जवाब देने में टालमटोल कर रही थीं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। निदेशालय ने सिंघल को हिरासत के लिए एक स्थानीय कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। ईडी की हिरासत कल से शुरू होगी।
इससे पहले पूजा सिंघल( Pooja Singhal) सुबह करीब 10.40 बजे रांची ( Ranchi ) के हिनू इलाके में एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं। वहीं, वह मंगलवार को भी ईडी के कार्यालय में करीब नौ घंटे तक मौजूद रहीं थीं, जहां उनका बयान दर्ज किया गया था। दरअसल, ईडी ने नौकरशाह, उनके पति, उनसे जुड़ी संस्थाओं और अन्य के खिलाफ छह मई को झारखंड और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। मामले में सात मई को चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
ईडी ने नौकरशाह, उनके पति, उनसे जुड़ी संस्थाओं और अन्य के खिलाफ छह मई को झारखंड और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद पूछताछ की है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने चार एसयूवी- एक जगुआर, एक फॉर्च्यूनर और दो होंडा ब्रांड की कारें भी जब्त की हैं – जो धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार सीए सुमन कुमार या उससे जुड़े व्यक्तियों के नाम पर थीं।
ईडी ने नौकरशाह, उनके पति, उनसे जुड़ी संस्थाओं और अन्य के खिलाफ छह मई को झारखंड और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी के बाद पूछताछ की है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने चार एसयूवी- एक जगुआर, एक फॉर्च्यूनर और दो होंडा ब्रांड की कारें भी जब्त की हैं – जो धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार सीए सुमन कुमार या उससे जुड़े व्यक्तियों के नाम पर थीं।
Ranchi | Jharkhand Mines Secretary Pooja Singhal arrested by Enforcement Directorate.
She was arrested by ED in a money laundering probe linked to alleged embezzlement of MGNREGA funds & other charges. pic.twitter.com/bdVXFpAteb
— ANI (@ANI) May 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?