आगरा (Agra) के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University )की मुख्य परीक्षा के दौरान बुधवार को बीएससी तृतीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र लीक ( Paper leak) हो गए। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षार्थियों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र पहुंच गया था। आगरा कॉलेज के बाहर झुंड में बैठकर परीक्षार्थी मोबाइल में प्रश्नपत्र देख रहे थे और उसके उत्तर तलाश रहे थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने इनको पकड़ा। पुलिस को बुला लिया। मोबाइल में प्रश्नपत्र मिले। परीक्षा शुरू होने पर जो प्रश्नपत्र दिया गया, आउट प्रश्नपत्र भी वही था। जानकारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी।
बीएससी तृतीय वर्ष की गणित और जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से (द्वितीय पाली में) थी। करीब 10:30 बजे परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबरों पर प्रश्नपत्र पहुंच गए। यह जानकारी आगरा कॉलेज प्रशासन को मिली। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य कॉलेज के बाहर निरीक्षण के लिए करीब 11:45 बजे पहुंचे। कई झुंडों में परीक्षार्थी बैठे और खड़े हुए थे। मोबाइल पर प्रश्नपत्र देखकर रहे थे।
बुधवार को तीसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित और जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना मिली कि द्वितीय का वर्ष प्रश्नपत्र लीक ( Paper leak) हुआ है। इसके बाद बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित व जंतु विज्ञान विषय की परीक्षाएं भी निरस्त कर दी गईं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि 11 मई को दूसरी और तीसरी पाली में हुई बीएससी तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान के प्रश्नपत्रों के लीक ( Paper leak) होने की सूचना मिली। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
उनके निर्देश पर दोनों पाली की संबंधित परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। चार सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। प्रभारी कुलपति ने मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। निरस्त की गईं परीक्षाएं 20 जून को उसी पाली में और उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?