मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में सागर ( Sagar ) जिले के गढ़ाकोटा में राम वार्ड में नेपाल ( Nepal ) के रहने वाले दंपती( Nepali couple ) ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। वे दो साल के बेटे को छोड़ गए हैं। घटना के समय पति-पत्नी और बेटा घर में थे। परिवार यहां किराए से रहता था। घटना में पारिवारिक कलह सामने आई है। इसका सबसे दुखद पहलू ये है कि डेढ़ साल का बेटा रोता रहा। रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने देखा, तो पति-पत्नी फंदे पर झूलते दिखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मां के शव के पैरों के पास बच्चा लिपटकर रो रहा था।
सागर ( Sagar ) जिले की पुलिस के अनुसार नेपाल के अक्षम निवासी केशर साहूद (28) अपनी पत्नी पशुपति साहूद (24) और दो साल के बेटे के साथ गढ़ाकोटा के राम वार्ड में किराए से रह रहे थे। वे बस स्टैंड के पास मोमोज और चाउमीन का ठेला लगाते थे। इसी से परिवार चलता था। दंपती करीब छह महीने पहले ही गढ़ाकोटा आए थे। मामला सामने आते ही पुलिस ने पड़ोसियों ने पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे पशुपति को दूध लेने जाते देखा था। इसके पहले रात में घर से पति-पत्नी के बीच झगड़े की आवाजें सुनी थी। संभावना है कि पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी ने सुसाइड किया है।उनका माेबाइल मिला है। माैके से काेई सुसाइड नाेट नहीं मिला।
दंपती के बीच रात काे झगड़े के बाद से अनबन चल रही थी। बुधवार सुबह नहाते समय पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हाेने की आशंका है। पत्नी जब दूध लेने गई, तभी बाथरूम में पति ने फांसी लगा ली। इसके बाद पत्नी फंदे पर झूल गई। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि दाेनाें के शरीर पर आधे वस्त्र क्याें थे?मूलत: नेपाल के रहने वाले दंपती 8 महीने पहले राजस्थान से मध्यप्रदेश के सागर ( Sagar ) जिले के गढ़ाकाेटा में आए थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत