मध्य प्रदेश के इंदौर( Indore) के पिपल्याराव में रहने वाली फैशन डिजाइनर (Fashion Designer ) ममता सोलंकी (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे परेशान करता था। धमकाता था। इस कारण बेटी तनाव में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फैशन डिजाइनर (Fashion Designer ) ममता सोलंकी की मां के आरोप है कि एक लड़का उसे परेशान करता था। उससे मिलकर आने के बाद से बेटी तनाव में रहती थी। इसके चलते आत्महत्या की है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि युवती ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंदौर के एक शोरुम में नौकरी करती थी। करीब एक माह से उसे मालवीय नगर का रहने वाला विशाल नामक उसे परेशान कर रहा था। इस कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहने लगी थी। ममता के पिता ने बताया कि पिछले साल परिवार की शादी में उसकी मुलाक़ात विशाल से हुई थी। इसके बाद विशाल ने ममता से दोस्ती और शादी का प्रस्ताव रखा। ममता के मना करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। वह धमकी दे रहा था कि उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा।
फैशन डिजाइनर (Fashion Designer ) ममता सोलंकी की मां का कहना है कि मेरी बेटी ममता को विशाल बहुत परेशान करता था। वह डेढ़ साल से उसे परेशान कर रहा है। वह उसे धमकाता था, मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा। मेरी बेटी इससे बहुत डरी हुई थी। बेटी जहां जॉब करती थी, वहां भी पीछे-पीछे चला जाता था। इससे वह बहुत तनाव में थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार बुधवार को विशाल ने उसे मिलने भी बुलाया था। उससे मिलकर आने के बाद से वह काफी तनाव में थी। यह बात सामने आई है कि ममता को विशाल ने फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। उसका मोबाइल भी फोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?