छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर ( Raipur ) हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट्स की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई कि हादसे में घायल दोनों पायलटों की मौत हो गई है। दुर्घटना की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर तेजी से जमीन से टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। देर रात तक हेलिकॉप्टर का मलबा हटाने का काम शुरू था। एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि इस दुर्घटना के कारण रूटीन फ्लाइट पर कोई असर नहीं रहेगा। सभी उड़ानें सामान्य रहेंगी।
मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभी रायपुर ( Raipur )में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
Chhattisgarh State Helicopter crashed at Raipur’s Swami Vivekanand Airport tonight at around 9.10 pm. It was on a routine training sortie. Initial indications suggest technical malfunction as the cause of crash: Chhattisgarh Government
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?