आगरा (Agra ) के थाना सदर क्षेत्र के बुंदू कटरा में बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े “पायल ज्वैलर्स”(Payal Jewelers) के यहां लूट की वारदात को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने पहले गहने देखे। इसके बाद तमंचा तानकर दुकान में रखे करीब 150 ग्राम सोने और तीन किलोग्राम चांदी के गहने सहित तीन लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। वारदात के बाद शहरभर में चेकिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीर मिली है। इसको भी पुलिस ने अपने वाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया है नो
बुंदू कटरा स्थित “पायल ज्वैलर्स”(Payal Jewelers)पर दोपहर तीन बजे बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे। दुकान के बाहर उन्होंने बाइक खड़ी की। इसके बाद अंदर जाकर उन्होंने गहने दिखाने को कहा। सराफ कुछ गहने दिखाने के बाद और निकाल रहे थे। तभी बदमाशों ने तमंचा तान दिया। इसके बाद दुकान में रखे सोने और चांदी के गहने समेट लिए। बदमाश बाइक से भाग गए।
सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीर मिली है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को बताया है कि बदमाश “पायल ज्वैलर्स”(Payal Jewelers) दुकान से करीब आठ लाख रुपये से अधिक के गहने लेकर भागे हैं। इसमें डेढ़ सौ ग्राम सोना और तीन किलोग्राम चांदी के गहने शामिल हैं। बदमाश तीन लाख रुपये की नकदी भी ले गए। जिस समय बदमाश लूट कर भागे, उस समय गर्मी के चलते सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था। दूसर दूर तक सड़क पर कोई दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में बदमाश आसानी से फरार होने में सफल रहे।वारदात के बाद पुलिस ने शहरभर में चेकिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा