लखनऊ ( Lucknow) के पीजीआई थाना में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) की महिला सिपाही सरिता निषाद (26) रविवार दोपहर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसने अपनी कलाई की नस तीन बार काट ली। फिर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा आत्महत्या (suicide )कर ली। ली। दूसरे कमरे में रहने वाली अन्य महिला सिपाहियों ने उसे बुलाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरिता के मोबाइल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा है। शुरूआती पड़ताल में मोबाइल पर अंतिम बार वीडियो कॉल की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से फतेहाबाद आगरा (Agra ) के कृष्णपुरा भरापुर निवासी सुरेंद्र चंद्र की बेटी यूपी पुलिस (UP police ) की सरिता महिला आरक्षी है। उसका चयन 2021 में हुआ था। अंडर ट्रेनिंग महिला सिपाही सरिता की 11 जनवरी 2022 से थाना पीजीआई पर तैनात हुई थी। तैनाती के बाद उसने कल्ली पश्चिम में अन्य महिला आरक्षियों के साथ मिलकर किराये पर कमरा लिया था। रविवार को उसके साथ रहने वाली महिला आरक्षी उसे ड्यूटी पर जाने के बारे में पूछने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटा रही थी। दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की से झांककर देखा। अंदर सरिता का शव पंखे से लटका मिला।
यूपी पुलिस (UP police ) की महिला आरक्षी सरिता की पीजीआई थाने में पहली पोस्टिंग थी। वह 10 दिन से छुट्टी पर घर गई थी। शनिवार शाम ही वह लौटी थी। सोमवार को उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। रविवार को उसने अपने कमरे के अंदर किसी से वीडियो कॉल करते हुए पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस को तीन बार काटा। उसके बाद अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?