मेरठ ( Meerut)में रविवार देर शाम एमबीए के छात्र को वैभव त्यागी( Vaibhav Tyagi ) घेरकर आरोपियों ने गोलियों से भून डाला ।युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई । मृतक को कुछ देर पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी,जिसकी वह एफआईआर थाना परीक्षितगढ़ थाने में लिखा कर वापस लौट रहा था।
मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कुआखेड़ा निवासी वैभव त्यागी( Vaibhav Tyagi ) (26 साल) पुत्र राजीव त्यागी रविवार शाम वैभव बाइक से परीक्षितगढ़ अपने घर जा रहा था । जैसे ही बाइक सवार रहदरा कुआखेड़ा पर पहुंचा, तभी 4 युवकों ने बाइक रोक कर घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। जब तक आस-पास के लोग पहुंचते उससे पहले ही चारों ने वैभव को गोली मार दी। गोली सीने के नीचे पेट की तरफ लगी। खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर पड़ा ।
गोली की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में वैभव ( Vaibhav Tyagi ) को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात में उपचार के दौरान वैभव त्यागी की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर कर जांचकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। वैभव के भाई अक्षय त्यागी ने चार लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।
परिजनों ने बताया है कि आरोपी वैभव( Vaibhav Tyagi ) को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, रविवार को वह थाने गया तो यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी ।थाने से निकलते ही घात लगाकर बैठे हत्या आरोपियों ने वैभव पर ताबड़तोड़ गोलियां मार उसकी हत्या कर दी।वैभव एक टेलीकॉम कम्पनी नौकरी छोड़ निजी कालेज से एमबीए कर रहा था ।
वैभव की एक साल पहले आयुषी के साथ शादी हुई थी। वैभव की मौत के बाद मां अमिता और छोटे भाई अक्षय का रोकर बुरा हाल था। मौत की जानकारी का पता चलते ही पत्नी भी बेसुध हो गई।एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों द्वारा चार लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त