उत्तर प्रदेश के हाथरस ( Hathras ) के थाना चंदपा पुलिस द्वारा मारपीट और फायरिंग के एक मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति राजकुमार की मौत हो गई। मृतक राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS )कार्यकर्ता था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
हाथरस ( Hathras ) के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदपा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दिये गये हैं।मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में सोमवार की रात्रि में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई थी। इसमें राजकुमार घायल हो गया था।
पुलिस 50 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू चौहान रात्रि में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हाथरस ( Hathras ) जिला अस्पताल लेकर आई और वहां से वापस लौट गई। मंगलवार की सुबह राजकुमार की तबीयत एकाएक बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए पुलिस फिर जिला अस्पताल लेकर आई।
वहां उपचार के बाद पुलिस उसे फिर वापस थाने ले गई लेकिन फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई और पुलिस उसे फिर जिला अस्पताल ले गई। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।
मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर पुलिस से सांठगांठ कर राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया है। दोपहर को डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने भी यहां आकर पूरे मामले की जानकारी की।
जनपद हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में हुए झगड़े के उपरांत एक व्यक्ति की दुःखद मृत्यु के सम्बंध में परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। SHO व अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश दिये गये हैं।
इस संबधं में डीआईजी @rangealigarh की बाइट। pic.twitter.com/PC15xF8QgO— UP POLICE (@Uppolice) May 17, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?