मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मंडला( Mandla )जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पातादेई में घर की छत पर सो रहे पति, पत्नी और उनकी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हमलावर महिला का सिर धड़ से काटकर ले गए।
मंडला( Mandla ) जिले की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े उम्र 62 वर्ष, उसकी पत्नी सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े उम्र 57 वर्ष, महिमा पिता सुंदर लाल वरकड़े उम्र 12 वर्ष है। इन सभी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक ग्राम पातादेई के निवासी है। सुकरती बाई का सिर आरोपियों ने धड़ से अलग कर दिया है।
वारदात की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- मप्र में बढ़ते हुए अपराध और विशेषकर SC/ST परिवारों पर बढ़ते जुल्मों को देखते हुए क्या गृहमंत्री जी को त्याग पत्र नहीं दे देना चाहिए? मुझे उनसे कोई उम्मीद नहीं है और मुख्यमंत्री जी में भी त्यागपत्र मांगने का साहस नहीं है।
मोहगाँव ब्लाक जिला मण्डला के ग्राम पातादेही बोडासिल्ली में कल रात आदिवासी परिवार के तीन लोगो की हत्या कर दी गई। जिसमें से एक महिला का सर तो हत्यारे काट कर ले गए। मेरे पास सारे फ़ोटो आ गईं हैं लेकिन इतनी विभत्स हैं कि उन्हें मैं सोशल मीडिया पर डालना उचित नहीं समझता।
1/n— digvijaya singh (@digvijaya_28) May 17, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत