मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के नीमच ( Neemuch ) में दरगाह के पास हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की बात पर दो समुदायों में विवाद हो गया। मामला जिले के पुरानी कचहरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक बाइक में आग लगा दी और महौल बिगाड़ने की कोशिश। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
जिला प्रशासन ने साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए नीमच( Neemuch ) शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पथराव में नीमच टीआई के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।
बताया जा रहा है कि नीमच ( Neemuch ) जिले के पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार फीट की सरकारी जमीन पर एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।
विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने के लिये कंट्रोल रूम बुलाया था। इस बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू माहौल खराब करने की कोशिश की। जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।नीमच ( Neemuch ) के एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंची, स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भाजी गईं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदारों को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है।
Some people had placed an idol of Lord Hanuman near a dargah which lead to a clash b/w two groups in the old Kachari area. During the clash, some persons pelted stones damaging 3-4 motorcycles,but no persons were injured. Adequate police force deployed,said SP Neemuch last night. pic.twitter.com/QGtd3DVHwU
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?