केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI ) ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे एवं लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम( Karti Chidambaram ) के खिलाफ अवैध लाभ हासिल करने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने 260 चीनियों का वीजा बनवाने में मदद के लिए 50 लाख रुपये की घूस हासिल की थी। इन लोगों को पंजाब के मानसा में स्थित एक पावर प्रोजेक्ट में काम करने के लिए भारत आना था। एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट एक निजी कंपनी द्वारा चल रहा था।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीबीआई ने मंगलवार सुबह चेन्नई और देश के अन्य शहरों में स्थित कार्ति चिदंबरम( Karti Chidambaram ) के नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। ये छापेमारी पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से जुड़े मामलों को लेकर चल रही है। सीबीआई की टीम पी. चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमे उनका घर और कार्यालय शामिल है। छापेमारी की जानकारी कार्ति चिदंबरम के कार्यालय द्वारा मीडिया को दी गई।
सीबीआई तमिलनाडु में तीन, मुंबई में तीन, पंजाब में एक, कर्नाटक में एक और ओडिशा में एक सहित नौ स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। दिल्ली में पी चिदंबरम के घर का गेट बंद होने के कारण सीबीआई के अधिकारी गेट फांद कर अंदर घुसे। सीबीआई ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।
इससे पहले भी कई बार कार्ति चिदंबरम ( Karti Chidambaram ) के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इस बीच कार्ति ने अपने ठिकानों पर रेड को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, यह कितनी बार हुआ है, मैं तो गिनती भी भूल गया हूं। उन्होंने आगे लिखा, ये छापेमारी दर्ज होनी चाहिए।
गौरतलब है कि पी. चिदंबरम यूपीए सरकार के दौर में बेहद प्रभावशाली नेता थे और वित्त मंत्री से लेकर होम मिनिस्टर जैसे अहम पदों पर रहे थे। उन्हें भी एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और जेल भी जाना पड़ा था। अब बेटे पर छापेमारी ने पी. चिदंबरम की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
Central Bureau of Investigation is conducting searches at multiple locations (residence and office) of Congress leader Karti Chidambaram, in connection with an ongoing case, says his office to ANI.
(file pic) pic.twitter.com/YPzcVLUTo6
— ANI (@ANI) May 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?