टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला( Sidharth Shukla )को दुनिया से गए हुए एक साल पूरा होने वाला है। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से ना सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि उनके फैंस आज भी सिद्धार्थ की कमी को महसूस करते हैं। दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी सॉन्ग ‘जीना जरूरी है’ शुक्रवार(20 मई)को रिलीज हो चुका है।
‘जीना जरूरी है’ नाम के इस गाने के रिलीज होने के साथ ही फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा सितारे को पर्दे पर देख पाएंगे। इस गाने के रिलीज होते ही सिद्धार्थ के फैंस भावुक हो गए हैं। गाने पर कमेंट करते हुए उनके फैंस अभिनेता को याद कर उन्हें किंग कहते दिखाई दिए। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला( Sidharth Shukla ) के अलावा ‘बिग बॉस 15’ के नजर आए अभिनेता विशाल कोटियन दिखाई दे रहे हैं। गाने को रिलीज करते हुए अभिनेता विशाल कोटियन, सुरेश भानुशाली और फोटोफिट म्यूजिक ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
गाने की शूटिंग पिछले साल हुई थी। विशाल ने सॉन्ग रिलीज का वीडियो शेयर करते हुए सिद्धार्थ ( Sidharth Shukla )के लिए कैप्शन भी लिखा। सॉन्ग को देखने के बाद जहां कुछ फैंस भावुक हो गए, वहीं कुछ लोग गाने की रिलीज को लेकर विशाल पर भड़क गए। फैंस ने विशाल के ऊपर गुस्सा निकालते हुए कहा कि उन्हें सिड की फैमिली से सॉन्ग रिलीज के लिए पूछना चाहिए थी। इसमें दो भाइयों की कहानी को दिखाया गया है, जो एक ही लड़की से प्यार कर बैठते हैं। बता दें, सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक की वजह से हो गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?