आगरा (Agra ) के बालूगंज क्षेत्र में रविवार तड़के हादसा हो गया। इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो मंजिला घर में धुआं फैल गया, जिसमें दम घुटने से फिजियोथेरेपिस्ट आशीष दीक्षित( physiotherapist Ashish Dixit)की मौत हो गई। इसके अलावा घर में मौजूद अन्य सदस्यों की हालत भी खराब हो गई और वे बेहोश हो गए।
बालूगंज में मुरली मनोहर मंदिर के पास अधिवक्ता ग्याप्रसाद दीक्षित का दो मंजिला घर है। शनिवार रात को घर के भूतल पर एक कमरे में ग्याप्रसाद दीक्षित सो रहे थे, जबकि उनके बेटे फिजियोथेरेपिस्ट ( physiotherapist) 48 वर्षीय आशीष दीक्षित, उनकी पत्नी 45 वर्षीय प्राची, बेटा 17 वर्षीय अंशू और 20 वर्षीय खुशी प्रथम तल पर सो रहे थे। देर रात में भूतल पर रखे इनवर्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद पूरे घर में धुआं भर गया और परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए।
तड़के 3.15 बजे प्राची ने यूपी 112 पर काल करके घर में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भूतल पर सो रहे ग्याप्रसाद दीक्षित को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। उन्हें अचेत अवस्था में एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती करा दिया।
प्रथम तल पर सो रहे परिवार को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम रस्से से ऊपर पहुंची। सीढ़ी लगाकर कुछ पुलिसकर्मी ऊपर चढ़े। आशीष, उनकी पत्नी और बेटी व बेटे बाथरूम में अचेत अवस्था में मिले। सभी को बाहर निकालकर एसएन इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां फिजियोथेरेपिस्ट( physiotherapist) आशीष को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ रकाबगंज राकेश कुमार ने बताया कि आशीष समेत परिवार के चार सदस्य धुएं के कारण नीचे नहीं उतर सके। वे बचाव को बाथरूम में घुस गए और बेहोश हो गए।फिजियोथेरेपिस्ट आशीष का बालूगंज क्षेत्र में जी पी दीक्षित योग और प्राकृतिक चिकित्सालय(G P Dixit Yoga & Naturopathy Hospital)का संचालन करते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?