दिल्ली ( Delhi ) को अब नया उप- राज्यपाल मिल गया है। विनय कुमार सक्सेना( Vinai Kumar Saxena ) को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति कोविंद ने सोमवार को अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और विनय कुमार सक्सेना को नया उप-राज्यपाल नियुक्त कर दिया। बता दें कि विनय कुमार सक्सेना( Vinai Kumar Saxena ) खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन हैं।उन्होंने 27 अक्टूबर, 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
खादी को ब्रांड बनाने में उनका बड़ा हाथ रहा है। वह कई सरकारी समितियों का हिस्सा रहे हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी में पढ़े सक्सेना पायलट भी हैं। उनके पास पायलट लाइसेंस है।
गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से 18 मई को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा दिया था। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के साथ अक्सर उनके टकराव की खबरें सामने आती रहती थीं।
अनिल बैजल IAS अधिकारी भी रहे हैं। उन्हें 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 31 दिसंबर 2021 को अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे किए थे। हालांकि यहां ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि दिल्ली में उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है। उनसे पहले दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग थे।
बैजल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी थे और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दीं। वह साल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया है। पिछले दिनों निजी कारणों का हवाला देते हुए अनिल बैजल ने दिल्ली के उप-राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।
विनय कुमार सक्सेना जेके ग्रुप के धोलर पोर्ट प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रहे हैं। वह एनजीओ-एनसीसीएल (नेशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज) के संस्थापक-अध्यक्ष भी हैं। एनसीसीएल गुजरात के भूकंप प्रभावित इलाकों में व्यापक राहत कार्य कर चुका है।
सितंबर 2017 में सक्सेना को लग्जरी लीग अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत और विदेश में खादी ब्रांड के प्रचार में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।मई 2008 में विनय कुमार सक्सेना को पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र से सम्मान मिला ।
नए उप- राज्यपाल की नियुक्ति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि नवनियुक्त उपराज्यपाल महोदय विनय कुमार सक्सेना जी का दिल्ली की जनता की तरफ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा। उपराज्यपाल रहे अनिल बैजल जी के साथ मिलकर दिल्ली में कई काम किए और कई समस्याओं को ठीक करने की कोशिश की। वो बेहद अच्छे इंसान हैं। भविष्य के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।
Vinai Kumar Saxena appointed new Lieutenant Governor of Delhi
Read @ANI Story | https://t.co/mojTkzyVs6
#VinaiKumarSaxena #LieutenantGovernor pic.twitter.com/ZNFuaJG6Zu— ANI Digital (@ani_digital) May 23, 2022
दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल महोदय श्री विनय कुमार सक्सेना जी का दिल्ली की जनता की तरफ़ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ़ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2022


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस