कुशीनगर( Kushinagar ) में अमेरिका (America ) से लौटे इंजीनियर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली, फंदे पर लटकने से पहले उसने एक वीडियो बनाया है। इसमें उसने सरकारी नौकरी कर रही अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। युवक की 2020 यानी दो साल पहले ही शादी हुई थी। 4 महीने पहले ही वह अमेरिका से लौटकर आया था, तब से पत्नी के साथ सुकरौली में किराए का मकान लेकर रह रहा था। मृतक युवक की शिनाख्त आनंद के तौर पर हुई है उनकी पत्नी नीलम सिंह कुशीनगर( Kushinagar ) में ग्राम विकास अधिकारी हैं।
दरअसल, आनंद ने वीडियो बनाने के बाद उसे अपनी बहन अमला और चचेरे भाई को भेजा था। सुकरौली में उसके लोकेशन की जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। सोमवार सुबह बहन अपनी मां और चचेरे भाई के साथ कोतवाली हाटा पहुंची। वहां उन्होंने पुलिस को वीडियो को जानकारी दी। आनंद ने जो वीडियो बनाया था, उसके बैकग्राउंड में वहां की एक फेमस दुकान का नाम दिख रहा था। उसी दुकान के आधार पर तीनों पुलिस की मदद से मौके पर पहुंचे।
कुशीनगर( Kushinagar )पुलिस ने आंनद की बहन की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे में आनंद का शव लटक रहा था। पुलिस ने शव उतारा। भाई की लाश देखकर बहन और मां बिलख पड़ीं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आसपास की जांच की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने आनंद की पत्नी नीलम को फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं मिला। वह मौके पर भी नहीं थी। नीलम ग्राम विकास अधिकारी है। अभी सुकरौली ब्लॉक में उनकी पोस्टिंग है।
आनंद की बहन अमला ने बताया कि आधी रात से उनके मोबाइल पर भाई के मैसेज आने लगे थे। उन्होंने कुछ वायस मैसेज और रिकार्डिंग भी भेजी। यह बात मैंने मां देवकी को बताई। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। बहन का आरोप है कि उसके भाई को ससुराली प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने भाई से 10 लाख रुपए भी लिए थे। इसी बात से वह परेशान था।बताया कि आंनद 10 साल से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहा था। अभी 4 महीने पहले ही वह भारत आया था।
कुशीनगर( Kushinagar ) में सुसाइड से पहले आनंद का 38 सेकंड का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं… ये फांसी है, बनाया हूं, ये इसका माला है, और ये अंगूठी है, ये फांसी है, अब लगाके मर जाऊंगा, और चार आदमी बुलाकर इसका सारा सामान दे देना, क्योंकि ये लोग तो लालची हैं ही। इसका सारा सामान दे देना, जो भी अपने घर में है। जब हम ही नहीं हैं तो सामान लेकर आप क्या करेंगे। लालची लोग के बोलने से पहले आप दे दीजिएगा।इसका माला और ये अंगूठी सब यहीं पर है, और यही फांसी हम लगाकर मर जाएंगे।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त