आगरा (Agra ) के बटेश्वर(Bateshwar )में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया,भगवान शिव के दर्शन से पहले यमुना नदी में स्नान करने के लिए कूदे तीन दोस्त डूब गए,तीनों की मौत हो गयी। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले।हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बटेश्वर (Bateshwar ) में सोमवार सुबह फतेहाबाद के पीताबाई पोखर निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र सितारी, फतेहाबाद के कछयायी निवासी 19 वर्षीय सौरभ पुत्र पूरन और 25 वर्षीय बोदला निवासी कन्हैया पुत्र बंटू वहां पहुंचे थे।
बताया गया है कि बटेश्वर (Bateshwar ) में भगवान शिव के दर्शन से पहले तीनों यमुना में स्नान कर रहे थे। सबसे पहले आयुष ने यमुना में छलांग लगाई। वह गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सौरभ और कन्हैया ने भी यमुना में छलांग लगा दी। वे उसे तो नहीं बचा सके और तीनों ही डूब गए। इस दौरान उनके साथ आया चौथा मित्र आशीष ये दृश्य देख डर गया और उनकी मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया। इसके बाद गोताखोरों ने यमुना में तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आयुष और कन्हैया को गोताखोरों ने निकाल लिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। करीब आधा घंटे बाद सौरभ का शव भी मिल गया। पुलिस ने तीनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?