किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन स्वीकृत करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आजमगढ़ ( Azamgarh ) स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया( Union Bank of India ) के शाखा प्रबंधक को सीबीआई ( CBI )ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई उसे लखनऊ लेकर आयी और अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
आजमगढ़ के भदौरा निवासी हरिओम प्रताप सिंह ने सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत की थी कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर तीन लाख रुपये के लोन के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया ( Union Bank of India )की शाहपुर शाखा में आवेदन किया था।
यूनियन बैंक आफ इंडिया( Union Bank of India ) के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने कर्ज स्वीकृत करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। सीबीआई ने जब शिकायत सही पाई, तो फिर बैंक के शाखा प्रबंधक को ट्रैप करने की योजना बनी। लखनऊ से आजमगढ़ गई सीबीआई की टीम ने हरिओम प्रताप को 20 हजार रुपये देकर शाखा प्रबंधक से मिलने भेजा।
जैसे ही शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, नजदीक मौजूद सीबीआई की टीम ने उसे दबोच लिया और अपने साथ लखनऊ लेकर आ गई। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?