आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के कोनासीमा ( Konaseema ) जिले का नाम बदलने के विरोध में मंगलवार को अमलापुरम में हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और वाहनों को आग लगी दी। अमालापुरम शहर में उग्र भीड़ ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पी विश्वरूपा और मुम्मिडीवरम के विधायक पी.सतीश के घर भी फूंक डाले।
पुलिस ने मंत्री और उनके परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के एक वाहन और एक बस में भी आग लगा दी। करीब 20 पुलिसकर्मी पथराव में घायल हुए हैं।
दरअसल, आंध्र प्रदेश सरकार ने 4 अप्रैल को पूर्वी गोदावरी जिले से अलग कोनासीमा ( Konaseema ) जिले का गठन किया था। पिछले दिनों इस जिले का नाम बदलकर बीआर अंबेडकर कोनासीमा कर दिया गया। सरकार ने नाम बदलने को लेकर लोगों से आपत्ति भी मंगाई थी। इसके बाद कोनासीमा साधना समिति ने नाम बदलने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए जिले का नाम कोनासीमा ही रहने देने की मांग की थी।
कोनासीमा ( Konaseema ) समिति मंगलवार को डीएम हिमांशु शुक्ला को ज्ञापन सौंपने जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के आसपास धारा 144 लागू कर दी। हालांकि फिर भी सैकड़ों की संख्या में समिति के लोग कलेक्ट्रेट के पास पहुंच गए। समिति ने अमलापुरम शहर के मुम्मिडीवरम गेट, घंटाघर और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने इस पर सख्ती दिखाई।
प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया। इस दौरान कुछ युवक भाग निकले, जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की। जवाब में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।
जिले में भड़की हिंसा के मामले में राज्य की गृहमंत्री तानेती वनिता ने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों और असामाजिक तत्वों ने मिलकर हिंसा को भड़काया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना में करीब 20 पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं। गृहमंत्री ने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे और जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे।
#WATCH | MLA Ponnada Satish’s house was set on fire by protestors in Konaseema district in Andhra Pradesh today, the protests were opposing the naming of the district as Dr BR Ambedkar Konaseema district pic.twitter.com/XzJskKqhz3
— ANI (@ANI) May 24, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा