आगरा (Agra ) के एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार ‘यूपी पुलिस (UP police ) के कांस्टेबल अभिषेक फौजदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिरोजाबाद के टूंडला निवासी पुलिसकर्मी औरैया के थाना फंफूद में तैनात था। वह सरकारी कार्य से आगरा गया था। वापस आते वक्त यह हादसा हो गया।
यूपी पुलिस (UP police ) के कांस्टेबल टूंडला के इंद्रा नगर निवासी अभिषेक फौजदार (26) औरैया में तैनात था। वह मंगलवार को आगरा सरकारी कार्य से गया था। शाम को बाइक से लौटते समय वह थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थिति बुढ़िया के ताल के निकट अनियंत्रित होकर बाइक सहित हाईवे पर गिर गया।
इसी बीच अज्ञात वाहन सिपाही के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जेब में रखे मोबाइल से परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा। एत्मादपुर थाना प्रभारी अरुण बालियान ने बताया कि अभिषेक औरेया के थाना फफूंद में सिपाही के पद पर तैनात था।
तीन वर्ष पूर्व ही वह यूपी पुलिस (UP police ) में भर्ती हुआ था। परिवार में पिता जितेंद्र फौजदार परचून की दुकान करते थे। अभिषेक घर में सबसे बड़ा बेटा था। इसके सिपाही बनने के बाद उन्होंने दुकान बंद कर दी थी। उससे छोटी बहन गगन और छोटा भाई प्रिंस हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं।
बाइक सवार सिपाही अभिषेक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक बहुत तेज स्पीड में चल रही थी। बुढ़िया के ताल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और सिपाही गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि सिपाही ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।फफूंद थानाध्यक्ष ललित कुमारी ने बताया कि थाने में तैनात अभिषेक फौजदार सिपाही थे। वह टूंडला के इंदिरा नगर के रहने वाले थे।वाहनों के संबंध में नोटिस तामील कराने बाइक से मंगलवार को आगरा जाने के लिए निकले थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?