बंगाली मॉडल और अभिनेत्री (Actress ) मंजूषा नियोगी( Manjusha Niyogi )की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली है। मंजूषा का शव कोलकाता ( Kolkata ) के पटोली स्थित उनके घर पर फंदे से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 15 दिनों में बंगाली सिनेमा में तीसरी अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। ऐसे में इस घटना ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है बीते दिन मंजूषा की दोस्त और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने आत्महत्या कर कर ली थी । वहीं 15 मई को पल्लवी डे की लाश उनके फ्लैट में पाई गई थी। उभरती मॉडल और अभिनेत्रियों की आत्महत्या की खबरों ने बंगाली इंडस्ट्री में हर किसी को हैरान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जब शुक्रवार को मंजुशा ( Manjusha Niyogi )के माता-पिता अभिनेत्री को फोन कर रहे थे तब वह किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही थीं। इसके बाद जब वह मंजुशा को कमरे में देखने गए, तो वहां पर अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, मंजुशा टीवी एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार की दोस्त थीं और अभिनेत्री के निधन के बाद अभिनेत्री बिदिशा डे मजूमदार डिप्रेशन का सामना कर रही थीं। हालांकि, अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि क्या मंजुशा ने आत्महत्या की है या अभिनेत्री की मौत के पीछे कोई कहानी है।
मंजूषा नियोगी ( Manjusha Niyogi )पेशे से एक मॉडल और अभिनेत्री थीं। मंजूषा हाल ही में टीवी शो कांची में नर्स के किरदार में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने कई शोज में छोटे-मोटे रोल भी किए हैं। वहीं मंजूषा की मां ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त बिदिशा की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी।दोनों बहुत करीबी दोस्त थे। मंजूषा की मां ने अब एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बेटी बिदिशा के साथ रहना चाहती थी।
बुधवार की शाम को दमदम के नागरबाजार में मंजूषा( Manjusha Niyogi ) की दोस्त और मॉडल बिदिशा ( Bidisha De Majumdar )के शव को उनके रेंटेड अपार्टमेंट में फंदे से लटका पाया गया। बिदिशा की उम्र 21 साल थी। एक्ट्रेस डेढ़ महीने पहले ही इस फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिदिशा के अपार्टमेंट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बिदिशा की फैमिली और उनके फ्रेंड्स ने बताया है कि उनके रिलेशनशिप में कोई परेशानी चल रही थी, जिस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?