अलीगढ़ (Aligarh ) के क्वारसी थाना क्षेत्र की घनी आबादी सुरेंद्र नगर में बृहस्पतिवार को ज्वैलर्स के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने उसकी पत्नी व बेटे की नृशंसतापूर्वक चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे और बेरहमी से कत्ल कर बदमाश पैदल-पैदल निकल गए। दोपहर में हुई घटना की खबर करीब आठ बजे जब इलाके में फैली तो एसएसपी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। देर रात तक पुलिस लूट व रंजिश के बीच जांच में जुटी थी।
महिला के हाथ तार से बांधे हुए थे। घर का सामान अस्त व्यस्त मिला है। लाखों की लूट की बात कही जा रही है। पुलिस को मौके से चार चाकू व ईंट का टुकड़ा मिला है। सीसीटीवी में दो लोग कैद हुए हैं। घनी आबादी में हुए दोहरे हत्याकांड ने खलबली मचा दी है। ललित ने अपनी साली अंजली और उसके होने वाले पति सोमेश चौहान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें कुछ दिनों से विवाद बताया जा रहा है।
मूल रूप से पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली निवासी ललित सराफ करीब एक दशक से अधिक समय से यहां सिंघल सदन के सामने वाली गली में मकान बनाकर रह रहे हैं और फूल चौराहे पर उनकी राधिका ज्वैलर्स( Radhika Jewellers ) के नाम से दुकान है। घर में 37 वर्षीय पत्नी शिखा वर्मा, आठ वर्षीय बेटे दिगवांशु उर्फ गोविंदा के अलावा दो बड़ी बेटियां भी हैं। बृहस्पतिवार को बेटियां बुआ के घर मथुरा गईं थीं। ललित दुकान पर थे। इस दौरान दोपहर करीब पौने चार बजे नकाबपोश दो लोग घर में घुसे और दोनों की हत्या कर करीब साढ़े चार बजे निकल गए। शाम करीब पौने आठ बजे पड़ोसी के घर में झांकने पर इस वारदात की खबर फैली। सूचना पर खुद ललित यहां पहुंच गए।
अलीगढ़ (Aligarh ) के एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। सीसीटीवी में दो नकाबपोश घर में घुसते और निकलते कैद पाए गए हैं। घर में कई अलमारियां खुली थीं और उनमें सामान बिखरा पाया गया है। ललित ने पूछताछ में साली से चल रहे विवाद में हत्या का अंदेशा जताया है। साली और उसके होने वाले पति के खिलाफ हत्या के अंदेशे में तहरीर दी गई है। पुलिस रंजिशन हत्या और लूट दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। अंदेशा यह भी है कि घटना को लूट दिखाने के लिए या कुछ खोजने के लिए सामान फैलाया गया हो।
सराफा कारोबारी की पत्नी व बेटा की हत्या व लूट से ज्वेलर्स में रोष हैं। अलीगढ़ सराफा कमेटी ने शुक्रवार को शोक में दोपहर तक बाजार बंद रखने का एलान किया है। अलीगढ़ (Aligarh )सराफा कमेटी के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि एक ओर योगी सरकार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर घनी आबादी में हत्याएं हो रही हैँ।
इस घटना से व्यापारियों में भारी रोष है। सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर में पुलिस पिकेट बढाई जाएं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित सराफ ने इस घटना पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने जिस तरह बर्बरता पूर्वक मां- बेटा की हत्या की है, उससे लगता है कि बदमाश शहर में सिर्फ लूट ही नहीं खौफ पैदा करना चाहते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?