उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों ( IPS Officers ) के तबादले ( Transfer ) कर दिए हैं। बुलंदशहर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, कानपुर आउटर, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को हटा दिया गया है। अनिल अगले महीने रिटायर होने वाले हैं।
बुलंदशहर में एसएसपी से प्रमोशन पाए संतोष कुमार सिंह को पांच महीने बाद तैनाती दे दी गई। उन्हें वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह का तबादला ( Transfer ) डीआईजी पीएसी लखनऊ अनुभाग के लिए कर दिया गया है।
रायबरेली में एसपी श्लोक कुमार सिंह को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। अम्बेडकरनगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी अब रायबरेली के एसपी होंगे। कानपुर आउटर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अम्बेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय पर एसपी तेज कुमार स्वरूप अब कानपुर आउटर के एसपी होंगे। एसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोशन पा चुके श्रीपति मिश्रा का भी तबादला ( Transfer ) कर दिया गया है। उन्हें पीएसी मुख्यालय पर डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है।
श्रीपति मिश्रा भी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है। जबकि मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। अशोक कुमार राय जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। 2016 बैच के आईपीएस शुभम पटेल को हमीरपुर के कप्तान के रूप में पहला चार्ज दिया गया है। वह अभी तक एसपी ग्रामीण के पद पर अलीगढ़ में तैनात थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?