दिल्ली ( Delhi ) स्थित साकेत कोर्ट के जज( judge ) अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। वे अपने एक भाई के घर आई हुई थीं। मामले की जानकारी रविवार सुबह हुई। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साकेत कोर्ट रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स निवासी जज( judge ) अशोक बेनीवाल ने शनिवार रात लगभग 10.30 पुलिस को सूचित किया कि उनकी पत्नी अनुपमा (42) सुबह लगभग 11.30 बजे मालवीय नगर मार्केट गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद साकेत पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा को चिह्नित कर उसके मालिक का पता लगाया गया जो रघुबीर नगर की जेजे कॉलोनी निवासी का निकला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची ऑटो चालक ने बताया कि उसने अनुपमा बेनीवाल को मैदान गढ़ी क्षेत्र में राजपुर खुर्द में उतारा था। जब यह जानकारी जज को दी गई तो उन्होंने बताया कि अनुपमा बेनीवाल के भाई वहां रहते हैं।
इसके बाद जज( judge ) अशोक बेनीवाल पुलिस टीम के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे। घर अंदर से बंद था। लोहे की ग्रिल तोड़कर घर का दरवाजा खोला गया। अंदर अनुपमा बेनीवाल का शव पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। फर्स्ट फ्लोर पर कोई नहीं रहता था। अनुपमा के भाई सेकेंड फ्लोर पर रहते थे। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। शव को एम्स भेज दिया गया है।
Delhi| Late last night, a missing report was filed of a wife of an Additional Sessions Judge at PS Saket. After probe, it was found that body of the 42-yr-old woman was found hanging at her brother’s house in Rajpur Khurd. 3 suicide notes recovered; further probe underway: Police
— ANI (@ANI) May 29, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?