आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर शनिवार शाम माइल स्टोन 77 के पास हुए सड़क हादसे में यूपी पुलिस (UP police ) की इंस्पेक्टर उपासना यादव( Inspector Upasana Yadav ) और उनके भतीजे की मौत हो गई। महिला इंस्पेक्टर ट्रांसफर होने पर मथुरा से कानपुर चार्ज लेने के लिए जा रही थीं।
कन्नौज जिले के विकास नगर थाना इंटरगढ़ निवासी उपासना यादव (40)( Upasana Yadav ) पत्नी स्व. विपिन यादव मथुरा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं। कुछ दिन पहले ही उनका ट्रांसफर कानपुर के लिए हुआ था। शनिवार को वह कार में सवार होकर अपने भतीजे आयुष यादव (20) निवासी पनकी कानपुर के साथ मथुरा से कानपुर चार्ज लेने जा रही थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोल 77 के पास उनकी कार के आगे चल रही किसी गाड़ी से टकरा गई।
हादसे में कार सवार इंस्पेक्टर और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर महिला के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक करहल नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल इंस्पेक्टर और उनके भतीजे की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई।
महिला इंस्पेक्टर उपासना यादव ( Upasana Yadav ) मथुरा में शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम, एंटी रोमियो स्क्वेड की प्रभारी भी रहीं। उनकी सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिसंबर 2021 में मथुरा से तबादला हो गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?