बंगाली सिनेमा इंडस्ट्री में आत्महत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 18 दिनों में 4 मॉडल और एक्ट्रेसेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है। ताजा मामला, 18 साल की बंगाली मॉडल सरस्वती दास ( Saraswati Das ) का है, सरस्वती ने भी रिलेशनशिप में परेशानियों के चलते सोमवार, 30 मई को फांसी लगा ली। उनका शव कस्बा के बेदियाडांगा स्थित घर में मिला। अजीब संयोग ये है कि पिछले 18 दिनों में 4 मॉडल-एक्ट्रेसेस ने फांसी लगाकर ही आत्महत्या की है।
15 मई को पल्लवी डे की लाश उनके फ्लैट में पाई गई थी। 25 मई को अभिनेत्री बिदिशा डे मजूमदार ने सुसाइड कर लिया था, जिसके दो दिन बाद 27 मई को उनकी दोस्त मॉडल मंजूषा नियोगी ने भी आत्महत्या कर ली थी। बंगाली मॉडल और एक्ट्रेसेस के लगातार सुसाइड करने से हर कोई हैरान है।
पुलिस का कहना है कि सरस्वती ( Saraswati Das )की मां और पिता अलग हो गए थे। सरस्वती अपनी मां आरती दास के साथ अपने मामा के घर रहती थी। सरस्वती की मां कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थीं, ऐसे में सरस्वती अपनी अपनी नानी के साथ ही सोया करती थीं।
बीती रात करीब 2 बजे जब उनकी नानी उठीं और सरस्वती ( Saraswati Das )को कमरे में नहीं पाया तो वह दूसरे रूम में गईं। वहां उन्होंने सरस्वती की बॉडी फंदे से लटकी मिली। सरस्वती ने 12वीं की परीक्षा के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था।
कोलकाता पुलिस ने बताया कि सरस्वती ( Saraswati Das )का एक लड़के के साथ अफेयर था और वह अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ परेशान थी। इसके चलते वह डिप्रेशन में भी थी। वहीं पुलिस ने आगे बताया कि कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक सरस्वती ने रात 1 बजे तक अपने बॉयफ्रेंड से बात की थी।रविवार को हुई मुलाकात के बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक इसी के चलते उसने सुसाइड करने का फैसला लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?