दिल्ली ( Delhi )के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन( Satyendar Jain) को प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में की गई है।
ईडी द्वारा जांच से पता चला है कि 2015-16 की अवधि के दौरान जब सत्येंद्र कुमार जैन ( Satyendar Jain)एक लोक सेवक थे, उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली उपर्युक्त कंपनियों को हवाला मार्ग के माध्यम से कोलकाता स्थित एंट्री ऑपरेटरों को हस्तांतरित नकद के बदले मुखौटा कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपए की आवास प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इन राशियों का उपयोग भूमि की सीधी खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था। परिवार के सदस्यों की संपत्ति पहले कुर्क की गई थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ 8 साल से एक फर्जी केस चलाया जा रहा है। अभी तक कई बार ED बुला चुकी है। बीच में कई साल ED ने बुलाना भी बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें कुछ मिला ही नहीं। अब फिर शुरू कर दिया क्योंकि सत्येंद्र जैन हिमाचल के इलेक्शन इंचार्ज हैं। हिमाचल में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। इसीलिए सत्येंद्र जैन को आज गिरफ्तार किया गया है ताकि वो हिमाचल न जा सकें। वे कुछ दिनों में छूट जाएंगे क्योंकि केस बिलकुल फर्जी है।
वहीं कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है कि यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन ( Satyendar Jain)से जवाब मांगा था। बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया। मैंने कहा निजी सम्बन्ध अपनी जगह पर इसका जवाब दो, तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया “चिंटू” कागज फैलाकर बोला “सर मैं CA हूं, कोई गड़बड़ नहीं है।
यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन से जवाब माँगा था।बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया।मैंने कहा निजी सम्बन्ध अपनी जगह पर इसका जवाब दो,तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया“चिंटू” काग़ज़ फैलाकर बोला “सर मैं CA हूँ, कोई गड़बड़ नहीं है” https://t.co/sbDxm2s1MC
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 30, 2022
Enforcement Directorate arrests Delhi Health Minister Satyendar Jain in a case connected to hawala transactions related to a Kolkata-based company: Officials pic.twitter.com/7zBWfUiAAF
— ANI (@ANI) May 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?