उत्तर प्रदेश के बरेली( Bareilly ) जिले में मंगलवार की सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। वहां कैंटर और एंबुलेंस ( Ambulance ) की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 6:30 से 7:00 के बीच फतेहगंज पश्चिमी में शंखा पुल के पास यह हादसा हुआ। एंबुलेंस( Ambulance ) मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस दिल्ली की ओर जा रही थी। दिल्ली हाईवे पर बेकाबू होकर एंबुलेंस पीछे से कैंटर में घुस गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सातों मृतक एंबुलेंस में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
क्रेन के जरिए एंबुलेंस ( Ambulance )से निकाला गया। मृतक परिवार पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। एंबुलेंस का ड्राइवर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित गांव में रहता है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दिल्ली हाइवे पर विपरीत दिशाओं से आ रही एंबुलेंस और डीसीएम के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
उत्तर प्रदेश: बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एम्बुलेंस और कैंटर के बीच सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस मौके पर मौजूद है। pic.twitter.com/D8c1KVNZ67
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 31, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?