2 जून 2016 की उस काली तारीख को सुनकर आज भी मथुरा ( Mathura) के लोग सिहर उठते हैं। 2 जून 2016 को चर्चित जवाहर बाग( Jawahar Bagh )कांड हुआ था। जवाहर बाग पर अवैध कब्जा धारियों ने पुलिस और प्रशासन पर हमला किया और पूरे जवाहर बाग को अग्निकांड में बदल दिया था। खाली कराने गई पुलिस टीम पर हथियारों से हमला किया गया था। इस हमले में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव शहीद हुए थे और कई पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गए थे। जवाहर बाग में आगजनी और हिंसक घटना ने तत्कालीन सपा सरकार को हिला कर रख दिया था। मामले में कई राजनेताओं पर रामबृक्ष यादव को संरक्षण देने के आरोप लगे थे।
मथुरा ( Mathura) के जवाहर बाग( Jawahar Bagh )हिंसा के दो जून को छह साल हो जाएंगे। हिंसा की आग में जले जवाहर बाग की सूरत और सीरत तो सरकार ने बदल दी, लेकिन अभी तक शहीद तत्कालीन एसपी सिटी और इंस्पेक्टर की प्रतिमाएं जवाहर बाग में नहीं लग सकीं। जबकि 25 जून 2021 को नगर निगम की कार्यकारिणी में शहीदों की प्रतिमाएं लगाने के प्रस्ताव पर मुहर तक लग चुकी है।
2 जून 2016 को जवाहर बाग को कब्जामुक्त कराते हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंसपेक्टर संतोष यादव समेत 29 लोगों की जान गई थी। भाजपा ने मथुरा ( Mathura) के जवाहर बाग को मुद्दा बनाकर तब सपा की सरकार को घेरा था। तब भाजपा के नेताओं ने शहीद पुलिस अफसरों के जवाहर बाग में स्मारक और प्रतिमाएं लगाने के लिए एलान भी किया था। सरकार ने जवाहर बाग को पिकनिक स्पॉट बनाने में करीब 14 करोड़ रुपये व्यय किए हैं।
शहीद मुकुल द्विवेदी की धर्मपत्नी अर्चना द्विवेदी का कहना है कि आज तक सम्मान नहीं मिल सका। प्रतिमाएं तो छोड़ो स्मारक स्थल भी नहीं बन सका है। जवाहर बाग को विकसित करने के लिए 14 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं। लेकिन अभी तक प्रतिमाएं नहीं लगीं हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?