आगरा (Agra ) के थाना खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर मिला युवती का अधजला शव यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही की बेटी का निकला। उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई। वह शांत कुंज कालोनी, मंडी समिति, एत्माद्दौला की रहने वाली थी। खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 30 मई को घर से स्कूल के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई।
आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट तक का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। बुधवार देर रात वीरपाल सिंह ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में कर ली। वीरपाल सिंह का कहना है कि बेटी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की है, जिससे शिनाख्त नहीं हो सके।
पिता ने 31 मई को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वीरपाल मथुरा के सदर क्षेत्र में यूपी डायल 112 की पीआरवी पर तैनात हैं। घटना के संबंध में खंदौली थाने में वीरपाल सिंह ने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। शादी का दबाव बना रहा था। उन्होंने शादी से इंकार किया था। बेटी उससे मना कर रही थी। इस पर उसने खुशबू की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर और उसके पिता मुकेश तोमर को पकड़ लिया।
आगरा (Agra ) के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह खुशबू को पहले से जानता था। शादी करना चाहता था। उसने खुशबू को फोन करके अपने घर बुलाया था। उस समय माता-पिता गंगा स्नान करने गए थे। शादी की कहने पर विवाद होने लगा। खुशबू मना कर रही थी। गुस्से में उसने दुपट्टे से खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी।
आरोपी ने शव को घर में ही छिपाया। पिता घर आ गए। दूसरे दिन पिता को जानकारी दी। 31 मई की रात तीन बजे पिता-पुत्र खुशबू के शव को ठिकाने लगा आए थे। पहचान नहीं हो पाए, इसके लिए जलाने का प्रयास भी किया था। परिजनों ने उसके मोजे और जींस को देखकर शिनाख्त की।
दिनांक 01.06.2022 को थाना खंदौली क्षेत्र में मिले युवती के अध-जले शव की शिनाख्त, युवती व युवक के बीच संबंधों को लेकर हुई तकरार-हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर, 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही संबंध में #DIG/#SSP_AGRA द्वारा बाइट । pic.twitter.com/KLwtqvhlNw
— AGRA POLICE (@agrapolice) June 2, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत