उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) जिले के बिल्हौर थाने में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के कांस्टेबल देश दीपक कुमार की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह कमरे में थाने का एक सिपाही किसी काम से पहुंचा, तो स्थिति देखकर दंग रह गया। सिपाही का रक्तरंजित शव बेड पर पड़ा मिला। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिल्हौर थाना प्रभारी, एसपी आउटर और सीओ बिल्हौर भी मौके पर जांच करने पहुंचे।
बता दें कि कानपुर (Kanpur ) के बिल्हौर थाने में फिरोजाबाद पोस्ट पाढ़म गांव दयापुर के रहने वाले कांस्टेबल देश दीपक कुमार (30) तैनात थे। इसके साथ ही थाने से चंद कदम की दूरी पर ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह फोन नहीं उठने पर साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा, तो देश दीपक का रक्त रंजित शव बेड पर पड़ा हुआ पाया।
किसी ने धारदार हथियार से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। बिल्हौर थाना प्रभारी ने हत्याकांड की जानकारी दीपक के परिजनों और उच्च अफसरों को दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में किसी नजदीकी के हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के थाना जसराना क्षेत्र के दयापुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र देशदीपक (30) 2018 में पुलिस में भर्ती हुए था। हाथरस में प्रशिक्षण लेने के बाद कानपुर के बिल्हौर थाना में पहली तैनाती थी। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को कानपुर (Kanpur ) से खबर मिली कि देशदीपक की हत्या हो गई है। इस खबर से पूरा परिवार सन्न रह गया। एक महीने पहले ही देशदीपक की शादी हुई थी। दुल्हन बनकर घर आई अंजली के हाथों से मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उसकी मांग उजड़ गई।
तीन भाई बहनों में देशदीपक सबसे छोटा था। बड़ी बहन की शादी कासगंज जनपद में हुई है, जबकि बड़े भाई दीपक की बीमारी के चलते छह माह पूर्व मौत हो चुकी है। छह माह के भीतर दोनों भाइयों की मौत ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत