जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के बड़गाम ( Budgam ) में आतंकियों ने कायराना हमला किया है।गुरुवार सुबह राजस्थान के रहने वाले एक बैंक मैनेजर की हत्या के बाद देर रात आतंकियों ने बडगाम के माग्रेपोरा इलाके में दो गैर कश्मीरियों पर भी गोलियां बरसाईं हैं। इसमें बिहार के रहने वाले दिलखुश की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पंजाब निवासी गोरिया की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बडगाम ( Budgam )जिले के मगरेपोरा इलाके में दो प्रवासी मजदूरों पर अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की जिसमें एक के कंधे में और दूसरे के हाथ में गोली लगी थी। इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान खुशदील ने दम तोड़ दिया। वहीं पंजाब के गुरुदासपुर के रहने वाले गोरिया का इलाज जारी है।
गुरुवार रात बडगाम के माग्रेपोरा इलाके में आतंकियों ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूरों को निशाना बनाया। हमले में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक मजदूर की पहचान बिहार के रहने वाले दिलखुश के तौर पर हुई है जबकि घायल गोरिया पंजाब के गुरदारपुर का रहने वाला है। घायल मजदूर को उपचार के लिए श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरक्षा बलों ने माग्रेपोरा इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया है।
गुरुवार सुबह ही आतंकियों ने राजस्थान के रहने वाले बैंक मैनेजर को कुलगाम में बैंक में घुसकर गोली मार दी। 3 दिन पहले कुलगाम में ही एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इलाकाई देहाती बैंक के अधिकारियों ने कहा कि मोहनपोरा ब्रांच में विजय कुमार को आतंकवादियों ने गोली मारी। नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इधर, कश्मीर में जारी टारगेट किलिंग और कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन की चेतावनी के बाद दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और रॉ प्रमुख के साथ हाई लेवल मीटिंग की है। यह मीटिंग शुक्रवार को भी बुलाई गई है। इसमें डोवाल के अलावा जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, कश्मीर के DGP और टॉप सिक्योरिटी ऑफिसियल भी मौजूद रहेंगे।
J&K | Terrorists fired at two non-local labourers in Magraypora, Chadoora area of central Kashmir’s Budgam district. Details awaited.
— ANI (@ANI) June 2, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?