अयोध्या (Ayodhya ) के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Rammanohar Lohia Avadh University) के कुलपति प्रो.रवि शंकर सिंह( Prof. Ravi Shankar Singh )को उनके पद से हटा दिया गया है। उन पर नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ गोपनीय जांच कराई गई थी।गड़बड़ी की शिकायतों की वजह से राजभवन ने उनसे इस्तीफा ले लिया।
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उनकी जगह प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के कुलपति, प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति ( Vice-Chancellor )का अतिरिक्त कार्यभार नियमित नियुक्ति होने तक के लिए सौंपा।
प्रो.रवि शंकर सिंह( Prof. Ravi Shankar Singh ) पर दीपोत्सव व विश्व विद्यालय में नियुक्ति को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप हैl बताया जा रहा है कि रवि शंकर सिंह मनमाने तरीके से सौ से ज्यादा नियुक्तियां और प्रमोशन कर चुके हैंlसूत्रों के अनुसार अवैध नियुक्तियों, दीपोत्सव के नाम पर वसूली जैसी शिकायतों की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए मंगलवार रात ही उन्हें राजभवन तलब कर इस्तीफा ले लिया था ।इसको लेकर साकेत महाविद्यालय के एसोसिएट प्रो. जनमेजय तिवारी, अयोध्या भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
उनका आरोप था कि उन्होंने विश्वविद्यालय में कई फर्जी नियुक्तियां कराईं। इस प्रकरण में विज्ञापन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया विसंगतिपूर्ण व मनमानी से भरी रही।इसमें मेरिट के सामान्य सिद्धांत को दरकिनार कर दिया गया। इन नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए संपूर्ण चयन-प्रक्रिया की न्यायिक जांच करवाकर दोष सिद्ध पाए जाने पर संबंधित को दंडित करते हुए न्याय की की मांग की गई थी।
बता दें, इससे पहले प्रो. रवि शंकर सिंह ( Prof. Ravi Shankar Singh ) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में जियोलॉजी के प्रोफेसर रहे हैं। यहीं से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 31 जुलाई 2020 में कुलपति नियुक्त किया था ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?