उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हापुड़ ( Hapur ) जिले के धौलाना में कैमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बॉयलर फटने से फैक्ट्री में जबर्दस्त ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। रुही इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट और आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
जिले के धौलाना क्षेत्र के यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें इलेक्ट्रानिक्स सामान का केमिकल बनता है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद अचानक से फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। तेज धमाके के साथ फटे बॉयलर से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में नौ मजदूर जिंदा जल गए हैं जबकि 15 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।
हादसे की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हादसे को लेकर डीएम मेधा रूपम ने बताया कि जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ है वहां केवल इलेक्ट्रानिक्स सामान बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां वास्तव में क्या हो रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे में दुख प्रकट किया है। पीएमओ की ओर से ट्वीट में कहा गया, “उत्तर प्रदेश के हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के इलाज और दूसरी हर संभव सहायता में राज्य सरकार तत्परता से जुटी है।”
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 4, 2022
Uttar Pradesh | A blast happened in a boiler in a chemical factory in Hapur district. Multiple fire tenders at the spot. pic.twitter.com/WUGwiRKuvn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?