प्रयागराज (Prayagraj ) के झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो में रहने वाले इफको ( IFFCO ) से सेवानिवृत्त रामशंकर शुक्ल ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मुझे शांति चाहिए, इसलिए मैं अपने जीवन का अंत कर रहा हूं।
प्रयागराज (Prayagraj ) के झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना दो के एचआईजी मकान निवासी 78 वर्षीय रामशंकर शुक्ल इफ्को में अफसर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे तथा एक बेटी थी। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक बेटे और एक बेटी की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पत्नी का भी देहांत हो चुका है। एक बेटा पुणे में नौकरी करता है। रामशंकर शुक्ल झूंसी के मकान में अकेले रहते थे। उनकी देखभाल के लिए नौकर सुभाष रहता था जो कि सुबह आता और दिनभर का काम निपटाने के बाद शाम को वापस चला जाता था।
रामशंकर काफी दिनों से अवसाद में थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम को भी नौकर सुभाष अपने घर चला गया था। एचआईजी मकान में रामशंकर अकेले थे। देर रात को उन्होंने मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में नाइलान की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह नौकर सुभाष के आने पर हुई। सुभाष ने पुलिस को बताया कि रोज मकान के गेट में भीतर से ताला बंद रहता था लेकिन आज जब वह आया तो गेट की कुंडी का ताला खुला हुआ था।
वह गेट खोलकर ऊपर के कमरे में गया तो सन्न रह गया। बुजुर्ग रामशंकर फांसी पर लटके हुए थे। उसने घटना की जानकारी आस-पड़ोस वालों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ देर बाद प्रयागराज (Prayagraj ) पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?