बिहार (Bihar ) से समस्तीपुर ( Samastipur ) में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लाशें लटकी मिली रहे हैं।जिले के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी आननफानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।कुछ लोग इसे खुदकुशी बता रहे तो कुछ हत्या का शक जता रहे हैं।
मृतकों में मनोज कुमार झा (35), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (25), पुत्र शिवम (6), सत्यम कुमार (5) और मां सीता देवी (65) शामिल है।ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची और घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुला इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को काफी खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला तब लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांक कर देखा तो सभी को फंदे से लटका देख सत्र रह गए।
इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी। सूचना मिलने पर समस्तीपुर ( Samastipur ) की पुलिस पहुंची। बाद में दलसिंहसराय डीएसपी भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों में बताया कि मनोज मऊ बाजार में फुटपाथ पर खैनी की दुकान करता था, लेकिन उससे परिवार का सही से भरण पोषण नहीं कर पा रहा था। उसके पास खेती की जमीन भी नहीं थी।
ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार, मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था। लेकिन वह कर्ज की क़िस्त नहीं चुका पा रही थी। जिसे चुकाने के लिए उस पर दवाब था। ग्रामीणों का मानना है कि उसी दवाब में आकर मनोज व उसके परिवार के लोग फंदे पर झूल गए होंगे।
इसके पहले भी मनोज झा के पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज चुका नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी थी।
Bihar | Bodies of five members of a family found hanging at their house in Samastipur
It has come to light that the family was in debt. The FSL team has been called for an investigation, say police. pic.twitter.com/8139O3bFQJ
— ANI (@ANI) June 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?