भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को प्रवक्ता नुपुर शर्मा( Nupur Sharma )और नवीन जिंदल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। इससे पहले नुपुर की टिप्पणी के बाद उठे विवाद के बीच पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया। पार्टी ने सीधे तौर पर नुपुर शर्मा का नाम न लेते हुए कहा है कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म या धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।
नूपुर शर्मा को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता निलंबित किया गया है साथ ही नवीन कुमार जिंदल को भी पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया गया है, नवीन जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड हैं।गौर हो कि बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर किए गए बयान को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है।
नुपुर शर्मा को लेकर जारी निष्कासन पत्र में लिखा गया है कि आपने पार्टी के सोच के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो कि पार्टी के संविधान के नियम 10 (a)के विरूद्ध है। पूरे मामले की जब तक जांच हो रही तब तक आपको पार्टी से निलंबित किया जाता है।
बीजेपी के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी की तरफ से जारी निष्कासन पत्र में लिखा गया है कि आपने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सदभावना भड़काने वाला विचार प्रकट किया है, यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के खिलाफ है।
दअरसल, भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ( Nupur Sharma )ने कुछ दिन पहले एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से कई मुस्लिम संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा का यह बयान तब आया है जब नुपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में हिंसा भड़की और भीड़ ने पथराव किया।
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा( Nupur Sharma ) की टिप्प्णी को लेकर उठे विवाद के बीच पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। भाजपा ऐसे लोगों या विचारों को बढ़ावा नहीं देती है।
पार्टी की ओर से यह बयान इशारों-इशारों में ही जारी किया गया है। पार्टी महासचिव ने किसी भी घटना या व्यक्ति का जिक्र न करते हुए कहा, भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में हर धर्म फला और फूला है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का सम्मान करने का अधिकार देता है। उन्होंने आगे कहा, भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है, हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी लोग समान हैं। भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
BJP suspends Nupur Sharma, Naveen Kumar Jindal over inflammatory remarks against minorities
Read @ANI Story |https://t.co/sKtGvzHnip#NupurSharma #NaveenJindal #BJP pic.twitter.com/hw4paN3DaT
— ANI Digital (@ani_digital) June 5, 2022
Correction | “The Bharatiya Janata Party respects all religions. The BJP strongly denounces insult of any religious personalities of any religion,” says BJP in its statement.
(The earlier part about Nupur Sharma omitted as BJP statement does not mention her alleged statement) pic.twitter.com/HutgpsBXkG
— ANI (@ANI) June 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?