कानपुर में हुई हिंसा का असर यह हुआ है कि बरेली( Bareilly ) में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा घोषित 10 जून को होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन से पहले बरेली प्रशासन ने कानपुर हिंसा के बाद और एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है।
बरेली( Bareilly )प्रशासन के ओर से जारी आदेश के मुताबिक किसी भी जगह पर पांच से अधिक लोग जमा नहीं हो पाएंगे। इस दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कानपुर में बवाल के बाद अब शासन की निगाहें बरेली पर टिकी हुई हैं। बरेली को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। खासकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के ऐलान के बाद इंटेलीजेंस एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पल पल की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। मौलाना से बातचीत के प्रयास किये जा रहे हैं। धरना प्रदर्शन का ऐलान बातचीत से वापस हो जाये तो ठीक नहीं तो सख्ती से निपटने की तैयारी है।
आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने 10 जून को बरेली( Bareilly )शहर के इस्लामियां कालेज मैदान में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाली भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तार हो जाती है तो वह धरना-प्रदर्शन का ऐेलान वापस ले लेंगे। गिरफ्तारी न होने पर वह कॉलेज मैदान पर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बरेली( Bareilly ) की मस्जिदों से ऐलान करवाकर भारी संख्या में कॉलेज मैदान पर जुटने की अपील की है। शनिवार को डीएम के धारा 144 लागू करते ही धरना-प्रदर्शन से सख्ती से निपटने के संकेत मिल गये हैं। धारा तीन जुलाई तक लागू रहेगी जबकि प्रदर्शन दस मार्च को है। शुक्रवार रात को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने बरेली के अफसरों से सीधी बात की। अधिकारी बात कर मौलाना से प्रदर्शन टालने की कवायद में जुटे हैं। शनिवार रात तक अफसरों को सफलता नहीं मिली है।
Kanpur violence impact: Curfew imposed in Bareilly
Read @ANI Story | https://t.co/aXHG5g1htq#KanpurViolence #curfew #UttarPradesh pic.twitter.com/mjmYYYYGMv
— ANI Digital (@ani_digital) June 4, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?