Wednesday, June 24, 2026

City Beats, Crime, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में अकेली रह रही महिला प्रतिभा कुलश्रेष्ठ की घर में घुसकर हत्या

Pratibha Kulshrestha, a woman living alone in Agra, was murdered by entering her house.

Pratibha Kulshrestha, a woman living alone in Agra, was murdered by entering her house.  ( ) में थाना शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में घर में घुसकर अकेली रह रही महिला की हत्या कर दी गयी। रविवार रात को 60 वर्षीय प्रतिभा कुलश्रेष्ठ का शव घर में पड़ा मिला। रिश्तेदार ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। हत्या की आशंका जाहिर की गई। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की। महिला घर में अकेली रह रही थीं। परिवार के लोगों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आगरा (Agra ) पुलिस ने बताया कि महिला प्रतिभा कुलश्रेष्ठ का परिवार भरतपुर में रहता है। उनके पति राकेश कुलश्रेष्ठ एक कंपनी में कार्यरत थे। वेस्ट अर्जुन नगर में पैतृक मकान बना है। महीने में कुछ दिन प्रतिभा मकान की देखरेख करने के लिए आया करती थीं। अभी 15 दिन पहले आई थीं। तब से अकेले ही रह रही थीं।

रविवार को परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किए। इस पर उन्हें चिंता हुई। पति राकेश ने अपने परिचित को घर भेजा। परिचित आए तो घर के ड्राइंग रूम में प्रतिभा का शव पड़ा हुआ था। घर खुला हुआ था। यह देखकर उन्होंने परिवार के लोग और पुलिस को सूचना दी।

आगरा (Agra ) पुलिस  का कहना है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही जा रही है। प्रथम दृष्टया घर में रखा सामान सुरक्षित है। महिला का पर्स और मोबाइल भी मिल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।

 

 

Deepak Sharma

Deepak Sharma has worked at Hindi Daily Spasht Awaz and Hindi Daily Aaj. He currently works as a news reporter with Vijayupadhyay.com