राजस्थान ( Rajasthan ) के उदयपुर (Udaipur ) जिले के कोटड़ा क्षेत्र सुबरी गांव में बीती रात एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार रात को सोते समय नींद में उसने पत्थर से तीनों के सिर कुचल दिए और फरार हो गया। पड़ोसियों को सोमवार सुबह वारदात पता चली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उदयपुर जिले के कोटडा थाना क्षेत्र के सुबरी गांव के रहने वाले इस दंपती में अक्सर झगड़ा होता रहता था। महिला का मायका गुजरात में है।
इस घटना का पता सोमवार सुबह लगा, जब पड़ोसी किसी काम से सुबरी निवासी पोपट पुत्र शांतिया गमार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पोपट की पत्नी काली देवी (25), उसकी दोनों बेटियां सात साल की सुमित्री और चार साल की बाया कुमारी का शव देखे। जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। तीनों के चेहरे कुचले हुए थे। जबकि पोपट लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर उदयपुर (Udaipur )जिले के कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों के शव कोटड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए गए।
उदयपुर (Udaipur )पुलिस के अनुसार सुबरी निवासी पोपट पुत्र शांतिया गमार ने पत्नी काली देवी (25) बेटी सुमीत्री (7) और बाया कुमारी (4) की हत्या कर दी। पोपट ने तीनों पर पत्थर से वार तब किए जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।
शुरुआती जांच में सामने आया कि पति और पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। इसी बीच कल देर रात को घर आए आरोपी ने बहस की तो दोनों में फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद गुस्साए पोपट ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने गुजरात में मृतका काली देवी के पीहर पक्ष को जानकारी दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मोर्चरी रखवा दिया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?