उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बगिया में थाना पुलिस की घेराबंदी से भयभीत होकर एटा के हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
कासगंज ( Kasganj ) पुलिस ने बताया गया कि एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रुद्रपुर का हिस्ट्रीशीटर आर्यन यदुवंशी उर्फ सोनू यादव सोरोंजी के गांव नगला बगिया में अपने फूफा धर्मेंद्र के यहां आया था। वह यहां गांव के ही मूलचंद्र से रंगदारी मांग रहा था, जिसकी शिकायत मूलचंद्र ने सोरोंजी कोतवाली पुलिस से की थी। सोरोंजी थाने की पुलिस नगला बगिया में गई थी। पुलिस जैसे ही गांव में आर्यन को तलाश रही थी तभी आर्यन ने भागने की कोशिश करते हुए तमंचे से पुलिस की ओर फायर कर दिया, लेकिन पुलिस नहीं हटी। अपने आप को घिरा देखकर आर्यन ने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिस्ट्रीशीटर की मौत की सूचना पर एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी अनिल सिसोदिया, सीओ दीपकुमार पंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी देते हुए कासगंज ( Kasganj ) एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एटा के हिस्ट्रीशीटर आर्यन यदुवंशी ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर स्वयं अपने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।कासगंज एसपी ने बताया कि आत्महत्या करने वाले बदमाश के बारे में जानकारी की गई तो पता चला है कि उसके विरुद्ध पड़ोसी जिला एटा में हत्या, जानलेवा हमला, लूट और डकैती के 17 मुकदमे अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं।
जनपद के थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला बगिया में जनपद एटा निवासी आर्यन यदुवंशी उर्फ सोनू यादव द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करना और पुलिस द्वारा खुद को घिरा देखकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक @kasganjpolice द्वारा दी गयी बाइट । pic.twitter.com/RovuP9hqqr
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) June 9, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?