आगरा (Agra ) के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चांदी कारीगर से 33 किग्रा चांदी लूट ली। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।कारीगर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके की नाकाबंदी कर चेकिंग की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए।
आगरा (Agra ) में सीता नगर निवासी रिंकू पुत्र सोहन बाबू चांदी कारीगर है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम चार बजे अपने घर से एक्टिवा में 33 किलो चांदी के घुंगरू और चैन रखकर नमक की मंडी व्यापारी के यहां देने जा रहा था। थाने के पीछे टॉरेंट पावर के सामने बदमाशों ने उसकी एक्टिवा को रोककर अपाचे सवार दो बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद 33 किलो चांदी लेकर बदमाश फरार हो गए।
पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। लूट की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर इलाका पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम, एसपी सिटी, सीओ छत्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर दे दी है।आगरा (Agra ) पुलिस ने तहरीर के आधार पर 33 किलो चांदी लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना एत्मादुद्दौला का नुनिहाई रोड इंडस्ट्रियल एरिया है। रोड काफी व्यस्त रहता है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।आगरा (Agra ) के एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्हें भी इसकी खबर नहीं लगी। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है। रास्ते के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चांदी ले कर जा रहे व्यक्ति का पीछा कर, 02 मोटर साइकिल सवारों द्वारा आंख में मिर्ची डालकर चांदी छीनने की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, CCTV आदि माध्यम से साक्ष्य संकलित कर, की जा रही वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #SPCITY_AGRA @Vikashk2u द्वारा बाइट। pic.twitter.com/3LvlLftrCE
— AGRA POLICE (@agrapolice) June 8, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?