उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में 13 सीटों पर विधान परिषद चुनाव चुनाव (UP MLC Election) हो रहा है, चुनाव के लिए 9 जून तक नामांकन होना है। इसके लिए बीजेपी (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की सूची में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत योगी सरकार के 7 मंत्रियों को टिकट दिया है।
भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव(UP MLC Election) के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है जो कि अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।बता दें, इन नामों में से 7 यूपी सरकार में मंत्री हैं। केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम हैं। इनमें से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल 6 जुलाई को खत्म हो रहा है।
यूपी विधान परिषद चुनाव(UP MLC Election) के लिए जिन 6 मंत्रियों को टिकट दिया है, उनमें से कोई भी मंत्री अभी न तो विधान परिषद का सदस्य है और न ही विधायक है। वे सभी योगी सरकार 2.0 में मंत्री बने हैं।
पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के अलावा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी , बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।प्रदेश में 13 एमएलसी सीटो के लिए 20 जून को चुनाव होंगे जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इसमें से सपा की 4 और बीजेपी की 9 सीटों पर जीत तय मानी जा रही है। इसके लिए 3 जून से ही नामांकन शुरू हो चुका है, वहीं 9 जून तक नामांकन होना है। इसके अगर नौबत आती है तो अलावा 20 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएगा।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/24oNA2J2i5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत