झारखंड( Jharkhand ) के गुमला (Gumla ) में बुधवार को भीड़ ने नाबालिग से गैंगरेप के दो आरोपियों को बाइक समेत जिंदा जला दिया। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलो मीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के बसुआ पंचायत के एक गांव का है।
मरने वाले युवक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। वहीं आशीष उरांव गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। गुरुवार सुबह कई लोगों से पूछताछ भी की गई।
गुमला (Gumla ) जिले के स्थानीय लोगों ने बताया कि नाबालिग अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी। वापस लौटने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक पर पहुंचा। परिवार से पूछा कि वह लोग रास्ते में क्यों खड़े हैं। लड़की के पिता ने बताया कि बस का इंतजार कर रहे हैं। घर पर सारा सामान बाहर पड़ा हुआ है।
घर जल्दी पहुंचाने की बात कह कर दोनों युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर निकल गए। देर शाम करीब 7 बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो लड़की घर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोग लड़की को खोजने निकले, तो वह पड़ोसी गांव में गंभीर हालत में मिली।
लड़की ने अपने परिजनों से को बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद परिवार वाले दोनों युवकों को खोजने निकले। पड़ोसी गांव में दोनों युवकों को बाइक के साथ घेर लिया गया। इसके बाद गांव की महिलाएं और पुरुष दोनों युवकों को लेकर पूछताछ के लिए पीड़ित लड़की के गांव पहुंचे। लड़की ने लड़कों के सामने पूरी कहानी बयां कर दी।
लड़की के बयान के बाद गांव वालों ने दोनों लड़कों को जमकर पीटा। इसके बाद बाइक सहित दोनों के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुमला (Gumla ) जिले की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?