राजस्थान ( Rajasthan ) के सीकर (Sikar ) जिले के खंडेला कस्बे में गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में खुद को आग लगाने वाले वकील हंसराज मवालिया की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुसाइड नोट में वकील ने यह कदम उठाने के लिए एसडीएम और एक पुलिस अधिकारी को जिम्मेदार बताया है।
सीकर (Sikar ) जिले केरानौली थाना क्षेत्र के नांगल अभयपुरा का रहने वाला वकील हंसराज मावलिया (40) पिछले 10 साल से वकालत कर रहा था। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे एसडीएम राकेश कुमार अपने कार्यालय के अंदर चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान बाहर हंसराज ने खुद को आग लगाई और अंदर आ गया। उसने ऑफिस का दरवाजा पहले ही बंद कर दिया था।
SDM राकेश ने जैसे ही उसे अंदर आते देखा खड़े हो गए। हंसराज ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। उसे धक्का मारकर पीछे किया। उनका हाथ भी झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे वकील को तुरंत खंडेला के हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया था। एसडीएम राकेश कुमार का इलाज खंडेला हॉस्पिटल में चल रहा है।
वकील हंसराज मवालिया (40) के बैग से सीकर (Sikar ) पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे एसडीएम राकेश कुमार और खंडेला थानाधिकारी घासीराम मीणा के नाम का उल्लेख किया है।वकील ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि एसडीएम अदालत में हर सुनवाई के लिए उन्हें रिश्वत के लिए परेशान किया जा रहा था और पैसा नहीं देने पर नोटिस जारी किया जाता था।नोट में वकील ने खंडेला थानाधिकारी पर एसडीएम के खिलाफ कुछ भी बोलने पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया है।
सीकर (Sikar ) जिले के पुलिस ने बताया कि आग में झुलसे वकील को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।सवाई मानसिंह चिकित्सालय के एक चिकित्सक ने गुरुवार शाम को उपचार के दौरान वकील की मौत होने की पुष्टि की है।
उधर, मृतक वकील हंसराज मावलिया के भाई लक्ष्मण राम ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। जब वह घर से निकले तो उनके बैग में कोई भी पेट्रोल की बोतल या जहरीला पदार्थ नहीं था। दोपहर में एसडीएम कोर्ट में उनके आत्मदाह करने की सूचना मिली। इसके बाद वह हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल पहुंचने पर भाई ने वीडियो बनाया। हंसराज ने बताया कि एसडीएम राकेश ने सुसाइड के लिए उकसाया है। राकेश कुमार ने ही उस पर तेल डाला और माचिस लगा दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?